Wednesday 2 August 2017

How Written MAHABHARATA by Lord VedVyas



नमस्कार मित्रों ,
जय श्री कृष्ण।  हर हर महादेव। 
दोस्तों आप का बहुत बहुत धन्यवाद्।  आप हमारे ब्लॉग को पढ़ते है।  हमारा हौसला बढ़ाते है। आज में  आपको महाभारत कैसे लिखी गयी , किसने लिखी और भगवान वेद व्यास जी के बारे में बताना चाहूंगा। हिन्दू धर्म का मुख्य ग्रन्थ जो स्मृति श्रेणी में आता है वह है महाभारत। यह महाकाव्य एक धार्मिक पौराणिक एवं दार्शनिक ग्रन्थ माना गया है। महाभारत विश्व का सबसे बड़ा साहित्यिक महाकाव्य ग्रन्थ है। यह धर्म के साथ साथ प्राचीन पुराणिक भारतीय इतिहास की जानकारी देता है। इस ग्रन्थ में १००००० श्लोको को वर्णन किया गया है। 

इस ग्रन्थ में वेदो, वेदांगो के रहस्य का विवरण किया गया है। और इसमें शिक्षा , ज्योतिष ,न्याय , चिकित्सा, वास्तुशास्त्र, अर्थशास्त्र एवं धर्मशास्त्र का भी विस्तार से वर्णन हुआ है। 

महाभारत सत्य घटनाओं  पर आधारित है। और इनके रचयिता महर्षि  वेदव्यास है।  जिन्हे कृष्ण द्वैपायन व्यास से भी जाना जाता है। वह ना केवल महाभारत के रचयिता है किन्तु वह महाभारत के एक  पात्र भी है। 

भगवान वेद व्यासजी ने महाभारत ग्रन्थ को भगवान  गणेश द्वारा लिखवाया :

भगवान वेदव्यास जी ने महाभारत रच ली थी लेकिन समस्या यह थी की यह किससे  लिखवाई जाये।क्योंकि वह चाहते थे की महाभारत सरल रूप में हो , महाभारत लम्बा और जटिल ग्रन्थ है। उन्हें ऐसे विद्वान की जरुरत थी की उसे जैसे जैसे बोलते जाए , वैसे वैसे वे लिखते जाये। और लिखने के समय कोई प्रकारकी गलती ना हों।   इसलिए वेदव्यास जी ने ब्रह्मा जी का ध्यान किया। 

जब ब्रह्मा जी का साक्षात्कार हुआ तब व्यासजी ने अपनी समस्या उनके सामने रखी। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए गणेश जी की सहायता लेने को कहा। 
व्यास जी भगवन शिव और पार्वती के पुत्र भगवान गणेश के पास पहुँचे और उनकी समस्या गणेश जी को सुनाई। यह समस्या को भलीभांति सुन गणेश जी ने हां बोला। किन्तु उन्होंने एक शर्त रखी और कहा की अगर एक बार उन्होंने कलम उठा लिया तो वह काव्य समाप्त होने के पश्चात ही रुकेंगे। उससे पहले उन्हें बिच में ना रोका जाये। यह कठिन शर्त को सुनते ही व्यास जीने भी शर्त रखी , कि काव्य लिखने से पहले गणेशजी को हर श्लोक का अर्थ भी समझना होगा। इससे व्यास जी को बिच बिच में समय मिल जायेगा। 
यह बात सुन गणेश जी मान गए। उन्होंने महाभारत उत्तराखंड में स्थित माणा गांव की गुफ़ा में लिखी। 


धन्यवाद दोस्तों ऐसी ही रोचक और रसप्रद बातों  को आप के सामने रखूँगा।  मुझे जाने की इजाजत दे। खुश रहे। 
जय श्री कृष्ण।  जय हिन्द। 

1 comment:

  1. Playtech Casino: A Top Provider in the Online Gaming - Dr.MCD
    Our 포항 출장안마 casino review focuses on Microgaming casino games and bonuses, 익산 출장마사지 plus 사천 출장마사지 the software and the licensing and the best bonuses 부천 출장안마 available. 상주 출장안마

    ReplyDelete

Doing Hom-Havan Yajna In India ... Why???? What is the Science Behind Doing Yagnas And Havana ??

नमस्कार मित्रों।  SOURCE : GOOGLE  दोस्तों आप को बहोत बहोत धन्यवाद। आप इस तरह हमारे पोस्ट को पढ़ते रहिये और हमे नए आर्टिकल्स लिखने ...